फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: मेरठ में होगी मैराथन, इन दो तारीखों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में होगा आयोजन

Fri, 10 Sep 2021 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मैराथन दौड़ की जानकारी लगने पर युवाओं में भर गया है। मेरठ में आजादी के अमृत महोत्सव पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। शहर में दो दिन तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मैराथन दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। खास बात है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह मैराथन होगी। यह पुरुषों के लिए मैराथन दौड़ होगी। बताया गया कि मैराथन में हर उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि इसमें सहभागिता नि:शुल्क है और विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं मैराथन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उधर, मैराथन दौड़ की खबर से युवाओं में काफी उत्साह है। अब उन्हें सिर्फ मैराथन दौड़ की तारीख का इंतजार है।

11 और 12 सितंबर को होगी मैराथन दौड़
मेरठ गंगा संरक्षण एवं आजादी को अमृत महोत्सव के रूप में 15 अगस्त से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 11 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र के किला परीक्षित अब्दुल्लापुर स्थित बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल से मैराथन का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 12 सितंबर को सुबह आठ बजे से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए दौड़ से एक घंटा पहले चेस्ट नंबर ले सकते हैं।

वहीं देश में आजादी की 75वीं सालगिरह को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव का आगाज किया था। आजादी के अमृत महोत्सव और फिट इंडिया के तहत इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें