फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में प्रबंध समिति डीएम से मिली

विज्ञापन
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज  भैंसा में छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में कालेज की प्रबंध समिति जिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भीष्मनगर (भैंसा) में छात्राओं व अंशकालिक शिक्षिकाओं को बंधक बनाने के मामले में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अजब सिंह व प्रबंधक राजा सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूनम रानी व डीआईओएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रबंध समिति ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रबंध समिति का जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में आरोप है कि 18 अगस्त को प्रधानाचार्य ने छुट्टी से पहले दोपहर 1:26 बजे मुख्य द्वारों पर ताला लगाकर छात्राओं व शिक्षिकाओं को बंधक बना लिया। शिक्षिका सुंदरम रस्तोगी की 112 नंबर पर की गई कॉल पर पहुंची मवाना खुर्द पुलिस ने ताला खुलवाया। थाने में प्रधानाचार्य ने गलती मानकर माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध समिति ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने सर्व शिक्षा अभियान की यूनिफॉर्म राशि, वर्ष 2010 से क्षतिपूर्ति, संचायिका और छात्र फंड से लाखों रुपये का गबन किया है। 14 अगस्त को बैंक में परीक्षा शुल्क जमा कराने के बावजूद गबन छिपाने के लिए षड्यंत्र रचा गया। डीआईओएस द्वारा शिक्षिका की सेवा समाप्ति के निर्देश को गैरकानूनी बताया गया है। प्रबंध समिति ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें