फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी और साले को गोली मारने वाला नहीं पकड़ा गया, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, साला व पत्नी हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शराब के नशे में दानिश द्वारा पत्नी शिफा व साले मोहम्मद फैज को गोली मारने वाले आरोपी दानिश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर फैज के पेट से गोली निकाल दी। आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ब्रह्मपुरी के भूमिया पुल निवासी शादाब ने बताया कि उनकी भतीजी शिफा की शादी श्यामनगर निवासी दानिश से करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात किसी बात को लेकर दानिश ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंच गए। मायके वालो को देखकर आरोपी भड़क गया और उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान शिफा के हाथ में गोली लग गई। एक गोली मोहम्मद फैज के पेट में जा लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें