संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के एक मोहल्ले में युवक ने सात वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची के घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताने के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी आरोपी इमरान उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची घर पहुंची और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की रही है। पुलिस ने बच्ची की आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराने की कार्रवाई की है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
-