फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहरानपुर: पत्नी से विवाद के बाद रात को गुस्से में निकला युवक तमंचा लेकर लौटा, सुबह घर आते ही सीने में गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 16 Apr 2020 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने पुलिस को लिखित में सारे मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने पुलिस को लिखित में सारे मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार को सरसावा थाने की राजकीय मेडिकल कॉलेज  चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक वेदपाल सिंह ने मामले की जानकारी दी। वेदपाल सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र के ग्राम सरगथलवाला का निवासी दलित बिरादरी का युवक बबलू 30 वर्ष पुत्र हुकम सिंह नशे का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम के समय उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद युवक कहीं चला गया तथा कुछ देर बाद बाद अवैध तमंचा लेकर घर लौटा तथा अपने सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई श्यामू ने देर शाम पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले में छानबीन की।

उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई श्यामू ने लिखित में पुलिस को बताया कि उसका भाई नशे का आदी था तथा अपनी पत्नी से विवाद के कारण उसने आत्महत्या की है जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम सरगथलवाला के प्रधान एजाज अहमद ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें