फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जमीनी रंजिश में किसान की पीटकर हत्या, पड़ोस के ही युवक ने दिया वारदात को अंजाम 

Thu, 16 Apr 2020 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक जमीनी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को मृतक के परिवार के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के मरवा गांव निवासी अतर सिंह (60) गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने खेत पर था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अंकित पुत्र कश्मीरा भी खेत पर पहुंच गया और उसने जमीनी विवाद में हुई कहासुनी के बाद अतर सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

आरोप है कि अंकित ने अतर सिंह को लाठी-डंडों से पीटने के बाद उसका गला भी घोंटा। हत्या करने के भाग रहे अंकित को मृतक अतर सिंह के परिवार के लोगों ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजपाल सिंह ने भी मृतक के परिवार के लोगों से घटना की जानकारी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया, कि मृतक के पुत्र गौतम की तरफ से हत्यारोपी अंकित निवासी गांव मरवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

दो बीघा जमीन का टुकड़ा बना हत्या की वजह 
अतर सिंह की हत्या दो बीघा जमीन को लेकर की गई है। मृतक के पुत्र काका ने बताया, कि उसके भाई गौतम ने करीब तीन माह पूर्व अंकित से 3.50 लाख में दो बीघा जमीन खरीदी थी।

जमीन का बैनामा दो करा लिया गया था, लेकिन दाखिल खारिज पर अंकित ने आपत्ति लगा दी थी। वह उनसे एक लाख रुपयों की और डिमांड कर रहा था और उन्हें बार जमीन में नहीं घुसने की धमकी देकर विवाद करता था। उसके पिता उक्त जमीन पर गए थे, जिस पर अंकित ने उनकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एवं गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें