मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। वहीं पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार संपत्ति की बटवारे का विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।