फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: NH-58 पर महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को कांवड़ियों ने जमकर पीटा, हंगामा

Mon, 25 Jul 2022 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात कांवड़ देखने आई महिला से छेड़छाड़ करने पर युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ नेशनल हाइवे पर रविवार रात कांवड़ देखने आई महिला के साथ एक संप्रदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला ने युवक की जमकर पिटाई की। इसी बीच हाईवे से निकल रहे कांवरियों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को कावड़ियों के चुंगल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती किया। जहां युवक का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित एक कावड़ सेवा शिविर के बाहर एक महिला अपने परिवार के साथ कावड़ देखने आई थी। महिला का आरोप है कि इसी बीच एक युवक काफी देर से उस पर फब्तियां कस रहा था। महिला ने एक बार  को हड़का भी दिया।

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar: मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर में आज हाजिरी का जल चढ़ाएंगे 40 हजार से ज्यादा कांवड़िया
विज्ञापन


बावजूद इसके आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। युवक ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने युवक को पकड़ा और जमकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होता देख हाईवे से गुजर रहे कांवडियों ने भी आरोपी को जमकर पीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आरोपी को कावड़ियों के चुंगल से छुड़ाया। इस दौरान हाइवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवा कर कावड़ियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आरोपी युवक का उपचार चल रहा है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें