फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भूसे के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Sep 2019 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

यूपी के बागपत में शहर के गायत्रीपुरम नई बस्ती मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव भूसे के कमरे में पड़ा मिला।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता ने तहरीर देकर मौत होने की जानकारी दी। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: यूपी: थाने में बैठी तीन तलाक पीड़िता आयशा ने कार्रवाई के आश्वासन पर चौथे दिन समाप्त किया धरना

गायत्रीपुरम नई बस्ती निवासी यामीन ने बताया कि उसका बेटा मोहसीन शनिवार सुबह करीब छह बजे पशुओं के लिए भूसा लेने कमरे में चला गया था। वह नमाज अदा करने मस्जिद में गया। सुबह साढ़े छह बजे घर लौटा तो बच्चे सो रहे थे। मोहसीन भूसे के कमरे में मृत पड़ा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन

पिता ने बताया कि मोहसीन का निकाह छह माह पहले खिंदौड़ा गांव निवासी तीन बच्चों की मां से हुआ था। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। 20 दिन पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। आरोप है कि दो दिन पहले ससुराल से उसे धमकाकर भगा दिया। वह घर लौट आया। दो दिन से परेशान लग रहा था।

 यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

मोहसीन की मौत से मां इरशादी का बुरा हाल था। वह मजदूरी कर परिवार का पोषण कर रहा था। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच में जुटी है। शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला।
विज्ञापन

चार में से तीन बेटों की हो चुकी मौत
पिता यामीन ने बताया कि मोहसीन चार भाई थे। सबसे बड़े भाई मुर्सलीन की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उससे छोटा मोहसीन था। तीसरे नंबर का मोमीन था। तीन साल पहले मोमीन की करंट लगने से मौत हो गई थी। अब सबसे छोटा भाई मुस्तफा ही बचा है।

 यह भी पढ़ें: यूपी: केरोसिन के अवैध स्टॉक से हिला तंत्र, सीएम तक पहुंचा मामला, पुलिस अब भी प्रशासन से दो कदम पीछे

मोहसीन ने की हुई थी तीन शादी
पिता ने बताया कि मोहसीन की तीन शादी हुई थी। पहले पत्नी से तलाक हो गया था। बड़े भाई मुर्सलीन की मौत के बाद उसकी पत्नी के साथ मोहसीन का निकाह कर दिया था, लेकिन वह भी उसे छोड़कर चली गई थी। छह माह पहले खिंदौड़ा गांव की साईन से निकाह हुआ था। साईन के पहले पति से तीन बच्चें है। 20 दिन पहले वह भी छोड़कर चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें