फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियां हटीं : आज से खुलेंगे मॉल, गुलजार होंगे रेस्टोरेंट, बाजार खोलने का भी समय बढ़ा, अब रात नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें

Mon, 21 Jun 2021 04:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना कर्फ्यू से राहत के बाद संपूर्ण बाजार खुल गए थे, लेकिन होटल और रेस्टोरेंट को सिर्फ होम डिलीवरी तक सीमित रखा गया। अब कुछ कारोबार हो सकेगा। हालांकि कोविड नियमों के अनुरूप ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन-प्रशासन की नई गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से होटल, रेस्टोरेंट और मॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। मॉल में लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करेंगे और फूड कोर्ट में बैठकर फास्ट फूड का आनंद ले पाएंगे। शनिवार से मेरठ में भी मॉल में सफाई कार्य शुरू हो गया था जो रविवार रात तक जारी रहा। अभी थिएटर खोलने की अनुमति नहीं हैं।
विज्ञापन


आज से लोग मॉल में खरीददारी कर रेस्टोरेंट में डिनर कर पाएंगे। शॉप्रिक्स मॉल के मैनेजर रोविश त्यागी ने बताया कि सोमवार से दो जगह से प्रवेश होगा। सैनिटाइजेशन के बाद बिना मास्क किसी को नहीं आने दिया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर जानकारी के लिए बोर्ड लगाए गए हैं।

वैक्सीनेशन कराने वाले स्टॉफ को ही मॉल में काम करने की अनुमति दी गई है। थिएटर नहीं खुलेंगे पर फूड कोर्ट, बिग बाजार, ब्रांड शोरूम, इलेक्ट्रानिक्स और गार्मेंट के लगभग 22 स्टोर पूरी सुरक्षा और सावधानियों के साथ खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीनगर पीवीएस के मॉल मैनेजर सचिन कुमार ने बताया कि संपूर्ण मॉल को दोबारा सैनिटाइज किया गया है। टाटा बेस्ट-5, पैंटालून, उडवी डोसा, मैकडोनाल्ड, डिस्कवरी स्टोर, पिज्जा हट सहित सभी स्टोर खोले जाएंगे। मॉल का समय सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। गेम जोन को भी खुलेगा। सभी कर्मचारी मास्क और ग्लब्ज का प्रयोग करेंगे। कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
 
कोविड नियमों के अनुरूप मिलेगा प्रवेश
कोरोना कर्फ्यू से राहत के बाद संपूर्ण बाजार खुल गए थे, लेकिन होटल और रेस्टोरेंट को सिर्फ होम डिलीवरी तक सीमित रखा गया। अब कुछ कारोबार हो सकेगा। हालांकि कोविड नियमों के अनुरूप ही प्रवेश दिया जाएगा। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि सफाई कार्य पूरा हो गया है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि मेहमानों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

बाजार का समय बढ़ने से मिलेगी राहत
सुहाने मौसम में लोग अब रात नौ बजे तक शॉपिंग कर सकेंगे। व्यापारियों का मानना था कि दोपहर में गर्मी होने के कारण लोग बाजार में नहीं आ रहे हैं। खरीदारी का सही समय शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक होता है। आज से रात नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें