मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल और विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने पौधारोपण कर किया।
विद्यालय की छात्राओं ने स्व हस्त निर्मित और वास्तु शिल्प कला से निर्मित वस्तु जिला विद्यालय निरीक्षक को भेंट स्वरूप दीं। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि हमें पौधारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा वृक्षारोपण कार्यक्रम में केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं होता, उन्हें विकसित करना भी उतना ही जरूरी होता है। कार्यक्रम में वंदना सिंह, अंबिका देवी उपस्थित रहीं। संवाद