फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : रूट डायवर्जन के पहले ही दिन मवाना-बिजनौर मार्ग पर भीषण जाम, बेहाल रहे राहगीर

विज्ञापन
रुट डायवर्ट होने के साथ ही पहले दिन दुपहर के समय लगे मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे लोग। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सावन मास की कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर भारी ट्रैफिक का दबाव बढ़ते ही पुलिस-प्रशासन द्वारा भारी वाहनों का रूट मवाना-बिजनौर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। डायवर्जन लागू होने के पहले ही दिन व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतर गईं और मवाना में मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान पहले बड़े वाहन और कुछ दिन बाद समस्त मेरठ-हरिद्वार मार्ग को मेरठ-बिजनौर मार्ग से गुजारा जाएगा। बृहस्पतिवार से बड़े वाहनों को मवाना-बिजनौर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। अचानक बढ़े गाड़ियों के दबाव और बदहाल यातायात प्रबंधन के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिसमें एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का आरोप है कि रूट डायवर्जन की योजना तो बना दी गई, लेकिन धरातल पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की कोई पुख्ता तैयारी नजर नहीं आई।
मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मियों की अनदेखी और कमी के चलते स्कूल अवकाश के दौरान दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक अव्यवस्था का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ट्रैफिक प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में क्षेत्राधिकारी से बात करके ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में योजना बनाकर कार्य किया जाएगा, ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें