फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग में रंजिश में दूसरे पक्ष के बाइक सवार युवकों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दो आरोपी नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बस्तौरा नारंग निवासी डालचंद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई बिरमा बुधवार शाम गांव में स्थित परचून की दुकान पर बैठा था। तभी चार बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने बिरमा पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए। किसी तरह वहां से भागकर पास ही मौजूद एक बिटोडे में छुपकर उसने अपनी जान बचाई थीं। पीड़ित के भाई ने बताया कि दो बाइकों पर मखदूमपुर निवासी अंकुश व सागर अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ अपने हाथों में तमंचे लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने जान से मारने की नीयत से उसके भाई पर फायरिंग की थी। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व हस्तिनापुर बाजार में बिरमा और अंकुश में कुछ कहासुनी हो गई थी। तब दोनों में आपस में फैसला करा दिया गया था। परंतु अंकुश तभी से उसके भाई से रंजिश रखता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें