फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गए युवक, थाने में जमकर हंगामा, फिर ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 15 Mar 2021 11:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में महिलाओं के परिधान चोरी करते हुए दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। परिजनों ने तंत्र मंत्र क्रिया का अंदेशा जताकर नाराजगी जताई और फिर सदर थाने में हंगामा किया। दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगह पर पुलिस ने दबिश दी।

विज्ञापन


सदर बाजार के एक मोहल्ले में व्यापारी का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह स्कूटी पर दो युवक आए। व्यापारी के घर के बाहर तार पर महिलाओं के परिधान सूख रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने कपड़े चोरी कर लिए और स्कूटी की डिग्गी में रखकर चला गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रविवार को व्यापारी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें दूसरे समुदाय के दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही सदर बाजार अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष विशाल, आनंद उपाध्यक्ष, अमित सिंघल, संजय गुलाटी, गुरनाम सिंह, दीपक चड्ढा, सुनील शेट्टी व सरदार बच्चन सिंह भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने हंगामा किया और सदर थाने में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले - मैंने फोन कर रुकवाई थी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी
विज्ञापन


व्यापारियों ने अंदेशा जताया है कि दूसरे समुदाय के युवक तंत्र मंत्र क्रिया करने के लिए परिधानों की चोरी करते हैं। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी के परिधान भी चोरी हुए हैं। इससे पहले भी कई बार परिधान चोरी हुए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान हो गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें