फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में नगर निगम का अनूठा प्रयास, कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई महात्मा गांधी की मूर्ति, बनी आकर्षण का केंद्र

Mon, 02 Oct 2023 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कबाड़ से बनाई महात्मा गांधी की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम ने कबाड़ से जुगाड़ के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति बनाई है। इस मूर्ति को कमिश्नरी के पास सेल्फी पॉइंट पर लगाया गया है, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। बता दें कि मेरठ का 'कबाड़ से जुगाड़' अभियान अब राष्ट्रीय फलक तक चमक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात के 93वें संस्करण में योगी सरकार के इस प्रयास की काफी सराहना की थी।

मेरठ नगर निगम ने कुछ ही समय पहले सर्किट हाउस चौराहे पर टायर और अन्य बेकार वस्तुओं से चौराहे का सौंदर्यकरण किया है। इसके अलावा गांधी आश्रम चौराहे पर कबाड़ से चौराहे को सुंदर आकार दिया है। इन चित्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में दिखाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे पहले भी 'मन की बात' में अलग-अलग विषयों पर मेरठ का नाम चमकता रहा है। इस क्रांतिकारी शहर ने खेल, शिक्षा, उद्योग, किसान आदि क्षेत्रों में भी अपना नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। अब कबाड़ से महात्मा गांधी की मूर्ति बनाकर नगर निगम खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
कबाड़ से जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार का सपना, मेरठ नगर निगम बना रहा अपना
योगी सरकार बनने के बाद से यहां की बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आया तो नगर निगम ने भी जनपद को संवारने के लिए कृत्रिम लाइटों का भी सहारा लिया। शहरों को संवारने के सपने को मेरठ नगर निगम ने अपना बना लिया।
विज्ञापन

3 of 6
नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ को रोशन करने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया और इसे नाम दिया 'कबाड़ से जुगाड़'। नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने बताया कि कम खर्चे में सावर्जनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कैसे हो, यह अभियान इसकी मिसाल है। खराब पड़ी चीजों का प्रयोग कर शहर को सजाया गया। गांधी आश्रम चौराहा, गढ़ रोड पर लोहे के स्क्रैप, पुराने पहियों से फाउंटेन निर्मित कराया गया।

 

4 of 6
कबाड़ से जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस चौराहे पर लाइट ट्री, पुराने बेकार ड्रमों से स्ट्रीट इंस्टलेशन, हाथ ठेली के बेकार पहियों से बैरिकेडिंग कर मिनी व्हील पार्क, जेसीबी के पुराने टायरों से डिस्प्ले वॉल, पार्कों में बैठने के लिए स्टूल मेज आदि की व्यवस्था की गई। कम लागत में इसका निर्माण कर शहर को सुंदर, अनुपम तरीके संवारा गया।
विज्ञापन

5 of 6
कबाड़ से जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला
आभा देखते ही निहाल हो रहे लोग
योगी सरकार की अवधारणा को साकार करते हुए मेरठ नगर निगम ने शहर को चमकाने के लिए अनोखे प्रयोग किए, जो काफी सफल रहे। दरअसल नगर निगम में बने गोदाम में पड़े कबाड़ की न तो उचित कीमत मिल रही थी और न ही इसका सही उपयोग हो रहा था पर योगी सरकार की पहल पर नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने शहर को जगमगाने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कबाड़ से जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम योगी सरकार के निर्देशन में शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए आगे भी ऐसे प्रयोग करता रहेगा। लाइटिंग वाला कृत्रिम पेड़ भी न सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इसकी आभा देख लोग निहाल हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें