फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आकर्षक झांकियाें ने मन मोहा, कस्बावासियों ने की पुष्पवर्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षिगढ़। भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में शनिवार को मोहल्ला राजा दरवाजा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। इस दौरान चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रचयिता थे। उन्होंने समानता का पाठ पढ़ाया आज भी उनके द्वारा लिखी गई रामायण को पढ़कर सत्य की मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा का आरंभ महर्षि मंदिर से हुआ। यह मवाना बस स्टैंड, शिव चौक, मुख्य बाजार आदि स्थानों से होकर वापसी में महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण, विश्वामित्र, दशरथ, भरत शत्रुघ्न ,भगवान शिव, भगवान गणेश, मां सरस्वती, खाटू श्याम, परशुराम, विष्णु लक्ष्मी, राम दरबार, राधा कृष्ण, देश भक्ति आदि झाकियां आकर्षक का केंद्र बनी रही। बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें