फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद, एनडीए में अति पिछड़ों का हित सुरक्षित : सुनील रोहटा

Sat, 31 Oct 2026 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानी में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। रालोद के सामाजिक समरसता अभियान के तहत सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के जानी ब्लॉक के ग्रीन लीफ रिसॉर्ट में रविवार (आज) को अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जानी खुर्द में आयोजित एक प्रेसवार्ता में रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने दी। सुनील रोहटा ने कहा कि पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, शोषितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती आई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अति पिछड़ा वर्ग का सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों व हितों की सुरक्षा केवल रालोद एवं एनडीए सरकार के नेतृत्व में ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में रालोद की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही अति पिछड़ा वर्ग से जुड़े ज्वलंत सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों तथा उनकी भावी प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अति पिछड़ा समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन भी किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें