चुप्पी साधे हैं सभी पार्टियां
कहा कि पहले लखीमपुर खीरी की घटना फिर सिंघु बार्डर पर दलित व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक हत्या की गई। दलित उत्पीड़न को लेकर बार-बार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस, सपा, बसपा व भीम आर्मी अब चुप्पी साधे हुए हैं। यह घटनाएं किसी आतंकी सोच से कम नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा के दौरान निकले जुलूस में धर्मप्रेमियों को गाड़ी से रौंद दिया गया। लेकिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी की घटना पर तो बोलते रहे पर अपने प्रदेश में हुई घटना पर चुप्पी साधे हैं।
बहन-भाई की जोड़ी भी मौन
महामंंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को लाखों रुपये देने की घोषणा की। लेकिन सिंघु बार्डर पर दलित व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में मर्तक दलित युवक के परिवार को कोई सहायता नहीं दी गई। कांग्रेस के बहन-भाई की जोड़ी सिंघु बार्डर और छत्तीसगढ़ में हुई घटना पर मौन हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार में कानून का राज है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भागे रहे हैं। पत्रकार वार्ता में राजीव भारद्वाज, आमिर अली आदि मौजूद रहे।