फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम :  अमर उजाला के साथ आजादी के जश्न का हिस्सा बनें और जीतें ढेर सारे इनाम

Sun, 01 Aug 2021 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रतियोगियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होगी।प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त और परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा ।
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धीरे धीरे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज हो चुका है। इस आयोजन के जरिये आप आजादी के जश्न में शामिल हों और देश प्रेम के साथ-साथ दिखाएं अपना हुनर भी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कवि सम्मलेन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त और परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा ।
विज्ञापन


बनें इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा 
वीरों को नन्हों का सलाम

फैंसी ड्रेस : यदि आपका बच्चा पांच साल तक की आयु का है, तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे की वेबसाइट पर अपलोड करें । शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ्स पुरस्कृत किए जाएंगे । 
ड्राइंग कंपटीशन : यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखे होने चाहिए। ताकि 10 विजेता घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिता : कलम उठाएं और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध और कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/ कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 7 से कक्षा 10 तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। विषय मेरा सैनिक मेरा अभिमान पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

काव्य कैफे 
जरा याद करों कुर्बानी नाम से आयोजित कवि सम्मलेन का आयोजन 14 अगस्त की शाम 7 बजे से होगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

परिवार संग गाएं जन-गण- मन 
15 अगस्त के सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो  9897551109  पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटो ग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों। 

कहां और कब भेजें प्रविष्टियां
1. प्रतियोगियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार-पत्र में घोषित किए जाएंगे।
2. पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।

नोट:  अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9897551109 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें