फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर पुलिस से मांगी सुरक्षा, मिली हवालात, ये है पूरा मामला

Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

परिजनों से ऑनर किलिंग की आशंका जता कर थाने पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को छोड़ दिया, जबकि युवक का चालान कर दिया। मामला यूपी के मेरठ जनपद का है।

विज्ञापन


कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र का एक युवक बैग बनाने का काम करता था। वहीं पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की कक्षा 10वीं की छात्रा है। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। दोनों ने घर से भागकर 29 मई को पहले एक मंदिर में और उसके बाद कोर्ट में शादी कर ली। 

वहीं दोनों परिजनों से छिपकर बाहर रह रहे थे। गुरुवार रात युवक युवती को लेकर अपने घर पहुंचा ही था कि युवती के परिजन वहां आ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। खुद को घिरता देखकर प्रेमी युगल किसी तरह थाने पहुंचा। दोनों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमी युगल के परिजन भी थाने पहुंच गए। दोनों ने अपना अपना पक्ष रखा। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की अभी नाबालिग है, आरोपी युवक बहला फुसलाकर उसका अपहरण करके ले गया था और जबरन शादी की है। 

वहीं एसएसआई दिग्विजय सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद लड़की को छोड़ दिया है। जबकि युवक व लड़की के परिवार से दो लोगों का चालान कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें