सरधना थाना क्षेत्र के नगर रार्धना में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया। गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की मौत हो गई है, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमी कंकर खेड़ा के कैलाशी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
बता दें कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर दिलीप कुमार कैलाशी हॉस्पिटल में मौजूद है। और मामले की छानबीन में जुटे हुए है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों ने किस स्थिति में जहर खाया यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। युवक-युवती के अलग-अलग संप्रदाय के होने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/