मोहल्ला आजादनगर में आस मोहम्मद अंसारी अपने परिवार के साथ रहता है। यहां गुरुवार को उसकी दो बेटियों को अचानक बुखार आ गया। जानकारी के मुताबिक बुखार के बाद बच्चियों को रात में गले में दर्द की शिकायत हुई और दोनों को गला फूलने लगा।
परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बेटी ने रात नौ बजे दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। इसके बाद सुबह पांच बजे दूसरी बेटी को भी गले में दर्द और सूजन की शिकायत हुई और इसी तरह उसकी भी मौत हो गई।
बच्चियों की मौत से परिजनों व आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मौके पर जमा भीड़ ने इलाके में चिकित्सा कैंप लगाकर बीमारा का पता लगाने की मांग की। बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीएचसी प्रभारी ने बच्चें के परिजनों से बातचीत की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/