फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। शाहपुर जदीद गांव निवासी किसान कांति और उसके परिवार को रविवार देर रात बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया और दो मवेशी लूटकर ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। सोमवार को विधायक अतुल प्रधान के साथ थाने पहुंचे पीड़ित और ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

किसान कांति ने बताया कि रविवार देर रात वह, पत्नी रीना और बेटा तेजस अपने कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में भाई बालेंद्र सो रहा था। रात में लगभग चार बदमाश घर में घुस आए और बाहर से कमरा बंद कर दिया। बदमाश एक भैंसा व एक भैंस लूटकर ले गए। पीड़ित परिवार अंदर से दरवाजा खोलने की गुहार लगाता रहा। परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को कमरे से बाहर निकाला।

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सोमवार को इस मामले में अतुल प्रधान के साथ कांति व ग्रामीण थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सकौती चौकी प्रभारी को हटाए जाने, मुकदमा दर्ज करने व जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें