फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गीता जयंती महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेवा की ओर से गीता जयंती महोत्सव के लिए विधिविधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भारतीय पांडव सेवा के निदेशक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि यह महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व शांति रथ यात्रा का आयोजन होगा। यह कस्बे के रामलीला मैदान से प्राचीन हरिदास कुटी तक जाएगी। इस अवसर पर कथा व्यास श्रीकृष्ण चैतन्य दास उर्फ सोना ढाली श्रद्धालुओं को गीता के उपदेश देकर शाकाहारी जीवन के लिए मार्गदर्शन करेंगे। इनके साथ ही विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रीमद्भागवत कथा भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें