फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: जनता नोटबंदी का बदला लेगी वोटबंदी से : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Mon, 15 Apr 2019 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब जनता भाजपा सरकार की नोटबंदी का बदला वोटबंदी से लेगी। जिस सरकार ने जनता को लाइन में खड़ा कर दिया, उसे जनता आईना दिखाएगी। कहा कि मोदी सरकार में मंत्री मस्त हैं, जबकि जनता त्रस्त है। बिना बिजली के ही जनता को बिल भेजे जा रहे हैं। ये सभी बातें उन्होंने सोमवार को बिजनौर में एक जनसभा में कहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती देवी के समर्थन में आयोजित सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज देश के सामने चुनौती है कि जनता अपने मत का प्रयोग समझदारी के साथ करे। जरा सी भूल से देश के भविष्य के निर्माण में रुकावटें आ सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि जनता के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। देश का किसान, नौजवान व महिलाएं परेशान हैं। योगी सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। कहा कि योगी के शासनकाल में प्रशासन भ्रष्ट हो चुका है और कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा के मंत्री मस्त हैं, जबकि जनता त्रस्त है।
विज्ञापन


किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा जिसके लिए किसान परेशान हैं। बिजली नहीं आती, लेकिन बिजली बिल बराबर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को लुभाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान के किसानों का ऋण माफ किया है उसी तरह उत्तर प्रदेश के किसानों का ऋण भी माफ किए जाने का संकल्प लेती है। कांग्रेस इस संकल्प को वह पूरा करेगी।

कहा कि देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक ऐसी मजबूत सरकार बनाएं जो न्यूनतम आय योजना के तहत देश के हर गरीब परिवार की महिला के खाते में 72 हजार रुपये हर साल दिलाने का संकल्प लेती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती को जिताने की अपील की। 

चुनावी सभा को संजय मेहरा, सुधीर पाराशर, राजीव, खुर्शीद अनवर, फूल सिंह, राशिद अल्वी, काजी रशीद मसूद, श्रीकांत शर्मा, सलीम अंसारी, आरिफ खान एडवोकेट, कुलमणि त्यागी, रीता, मुफ्ती मोनिस, अब्दुल्ला, अरशद प्रिंस, जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी के पति आरके सिंह, प्रत्याशी ओमवती देवी ने संबोधित किया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें