फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जुमलेबाज पार्टी, पांच साल में चेहरा हुआ बेनकाब: सचिन पायलट

Fri, 05 Apr 2019 09:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक से बात करते सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश की जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली भाजपा जुमलेबाज पार्टी है, जिसका पांच साल में चेहरा बेनकाब हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शामली के कस्बा कैराना में जगदीश प्रसाद महाविद्यालय के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने झूठे वादे कर जनता के वोट बटोर लिए थे, लेकिन इस बार जनता जुमलेबाजों को पहचान चुकी है।

आरोप लगाया कि देश की जम्हूरियत जुमलेबाजों से खतरे में हैं। जनता को रोजगार नहीं मिल रहे। गरीबों के खातों में 15 लाख नहीं आए। जनता महंगाई से त्रस्त है। कालाधन वापस लेने का वादा करने वाली भाजपा नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे करोड़ों की रकम डकारकर भागने वालों को नहीं रोक सकी। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर हनुमानजी की जाति बताने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या भगवान किसी जाति के होते हैं। मेक इन इंडिया, स्वच्छ इंडिया जैसे दर्जनभर से ज्यादा नारा देने वाले प्रधानमंत्री एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। पूरे देश में योगा जरूर करा दिया।

उन्होंने जनता से नकारात्मक सोच रखने वालों के खिलाफ वोट करने की अपील भी की। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मैं चौकीदार की हां भरवाते हैं। सीमा पर जब जवान शहीद हुए तो चौकीदारी का पहले पता क्यों नहीं चला। खेत में आवारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं तब चौकीदार भूल जाते हैं। 

बाबा संजय कालखंडे ने हसन परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस परिवार में जनता की पहचान, कदर नहीं रही। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, पूर्व चेयरमैन बशीर अहमद, मुस्तकीम मल्लाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अय्यूब जंग, ओमबीर यादव, बागपत जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, नसीम जोगी, शमशाद अंसारी, आलम चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की और संचालन अय्यूब जंग एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें