फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: पश्चिम की इस अहम सीट पर भाजपा-बसपा में टक्कर का मुकाबला, जानें क्या बोले प्रत्याशी

Fri, 12 Apr 2019 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुनावी महासमर के पहले दौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान यहां बीजेपी और गठबंधन के प्रत्याशी में टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। आगे पढ़िए मतदान करने के बाद इस अहम सीट के भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी क्या बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबला बसपा से, जीतेंगे हम
भाजपा प्रत्याशी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मतदान की समाप्ति के बाद दावा किया कि उनकी जीत शत प्रतिशत पक्की है। चुनाव में मुकाबला इस बार सीधे-सीधे आमने-सामने का रहा और बसपा से मुकाबला हुआ। उन्होंने अपनी जीत तय बताते हुए कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के मन में अखंड विश्वास, नेतृत्व की कुशल चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की संगठित टीम रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत से काम किया, उससे उनकी जीत तय है। 

भारी मतों से जीत रहा हूं
गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी ने मतदान समाप्ति पर दावा किया कि मुस्लिम और एससी वोटरों का तो समीकरण पक्का था ही, जो मेरे पक्ष में गया है। इसके साथ ही मुझे हर वर्ग ने जमकर वोट किया है। यही मेरी जीत का आधार है। मेरा मुकाबला किसी ने नहीं। मैं भारी मतों से जीत रहा हूं। 

मुझे हर वर्ग का वोट मिला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल ने मतदान के बाद दावा किया कि उन्हें हर वर्ग का वोट मिला है। उन्हें कांग्रेस के परंपरागत वोटों के अलावा गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी के विरोध का भी वोट बड़ी संख्या में मिला है। मेरठ के अलावा हापुड़ से भी उनके पक्ष में काफी वोट पड़े हैं। लोग दस साल से अटके विकास को चालू कराने के लिए परिवर्तन चाहते थे। इसके चलते उन्होंने राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर भरोसा किया। उन्हें मुसलिमों, ब्राह्मणों, वैश्य, गुर्जर और जाट समाज का वोट हासिल हुआ है। वे सभी वोटरों के शुक्रगुजार हैं।

नोट-  इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें