फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने खेला बड़ा दांव, अब इस महत्वपूर्ण सीट से चुनाव लड़ेंगे यह प्रत्याशी

Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा ने बिजनौर लोकसभा सीट पर मलूक नागर पर दांव खेला है। गुर्जर जाति से ताल्लुक रखने वाले मलूक नागर 2014 में भी बिजनौर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मोदी लहर में वह तीसरे नंबर पर रहे थे। बसपा ने पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार का टिकट काटकर मलूक नागर को थमाया है। पश्चिमी यूपी के अमरोहा और सहारनपुर सीट पर मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेलने की वजह से बिजनौर में गुर्जरों को साधने के लिए मलूक नागर को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


बसपा में बिजनौर लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर शुरू से ही उठापटक होती रही है। बसपा ने पहले पूर्व विधायक रूचि वीरा को बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाया था। उनका टिकट पक्का माना जा रहा था। कुछ लोगों के विरोध के चलते रूचि वीरा का टिकट काटकर पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार को दे दिया। इकबाल ठेकेदार अपना टिकट पक्का मान रहे थे। बसपा भी बिजनौर से मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना चाहती थी। इसका हाईकमान ने पूरा मन बना लिया था। 

बसपा सूत्रों के मुताबिक बिजनौर से सटे अमरोहा जिले से कर्नाटक की पार्टी जेडीएस के महासचिव कुंवर दानिश अली को बसपा में शामिल कराकर अमरोहा से टिकट देने और सहारनपुर से हाजी फजलउर्रहमान को उतारने से बिजनौर लोकसभा सीट से मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव न लड़ाने का बसपा हाईकमान ने फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया गया है कि पश्चिमी यूपी में गुर्जरों को साधने के लिए बिजनौर सीट पर किसी गुर्जर नेता पर दांव खेला जाए। गुर्जर जाति के मजबूत नेता मलूक नागर पहले से ही बसपा से जुड़े हैं। बसपा से बिजनौर सीट से मलूक नागर को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। पार्टी कार्यालय पर देर शाम इसकी घोषणा कर दी गई।

बिजनौर लोकसभा सीट पर गुर्जर बिरादरी के मलूक नागर के आने से समीकरण बदल गए हैं। बिजनौर लोकसभा सीट पर 92,338 गुर्जर वोटर हैं। बसपा नगीना सीट पर गिरीशचंद्र को चुनाव लड़ाने का पहले ही फैसला कर चुकी है। बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी घोषणा कर दी है कि वे किसी भी सीट पर लोकसभा का चुनाव नहीं लडे़ंगी। इससे मायावती के नगीना सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें