Meerut Lok Sabha Election Results 2024: अरुण गोविल व सुनीता वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आधे दौर की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और दोपहर करीब दो बजे तक की बात की जाए तो भाजपा के लिए मेरठ और मुजफ्फरनगर में सीट बचाना मुश्किल नजर आ रहा है। यहां भाजपा के दोनों प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी ने तो शुरुआत में बढ़त भी बनाई थी, लेकिन फिर से पीछे हो गए हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान एक बार भी सपा प्रत्याशी हरेंद्र मालिक से आगे नहीं आ पाए, जबकि वह दो बार से यहां के सांसद हैं।