फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का बिग प्लान: पीएम मोदी यहां से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज, रैली का कार्यक्रम तय, तैयारियां शुरू

Wed, 17 Jan 2024 11:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के अनुसार, पीएम मोदी 25 जनवरी को यहां से चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। 31 जनवरी तक प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोल लिए जाएंगे। प्रदेश में चुनाव अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी में बुलंदेशहर से करेंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिन बाद पीएम मोदी बुलंदशहर में विराट रैली करेंगे। भाजपा ने रैली की तैयारी प्रारंभ कर दी है। बुधवार तक रैली स्थल के चयन समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश, खासतौर से पश्चिम यूपी पर फोकस रखा है। यही वजह है कि 25 जनवरी को पहली चुनावी रैली बुलंदशहर से होगी। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रदेश में भाजपा की यह पहली चुनावी रैली है।

बताया गया कि पहले यह रैली अलीगढ़ में होनी थी, लेकिन अब इसकी जगह बदल दी गई है। पीएम मोदी ने 2014 में बुलंदशहर और 2019 में मेरठ से चुनावी शंखनाद किया था। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का कहना है कि पीएम मोदी की रैली में पश्चिम के सभी जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली ऐतिहासिक होगी। सभी कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

बता दें कि पश्चिम में भाजपा के 14 में से आठ सांसद हैं। छह लोकसभा सीटों सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा इस बार पश्चिम की सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जी-जान से जुटी है। ऐसे में प्रधानमंत्री की पहली चुनावी रैली पश्चिम से ही रखी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें