सहारनपुर, नगीना, बिजनौर और अमरोहा सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की। मुरादाबाद, रामपुर और संभल पर सपा ने जीत हासिल की। मुजफ्फरनगर और मेरठ सीट पर भी भाजपा की जीत का अंतर बहुत रहा। मुजफ्फरनगर सीट 6526 और मेरठ में 4729 मतों के अंतर से ही भाजपा जीत पाई। 2014 में मुजफ्फरनगर में भाजपा चार लाख मतों के अंतर से जीती थी। मेरठ में भी भाजपा की जीत का अंतर दो लाख से अधिक रहा था।
बागपत में भी मुकाबला काफी कड़ा रहा। यहां भाजपा के सत्यपाल सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी रालोद के जयंत चौधरी 23128 मतों के अंतर से हराया। यहां भी जीत का अंतर कम हुआ है। 2014 में यह सीट भाजपा ने दो लाख 23 हजार मतों के अंतर से जीती थी। तब चौधरी सत्यपाल सिंह ने चौधरी अजित सिंह को हराया था। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कैराना और बुलंदशहर में ही भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/