फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके

Mon, 04 Sep 2023 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ शहरवासियों को अब एक और पुलिस थाना मिल गया है। मेरठ जनपद में आज रात 12 बजे से अब थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हो जाएगी। दरअसल नया थाना लोहियानगर बनाया गया है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न इलाके शामिल होंगे।
विज्ञापन
लोहियानगर थाना मेरठ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में आज रात 12 बजे से अब थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हो जाएगी। नया थाना लोहियानगर रात 12 बजे से पोर्टल पर आ जाएगा। फिलहाल इस थाने को सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के पीछे अस्थाई रूप से बनाया गया है, स्थाई थाना बजौट में बन रहा है। एसएसपी ने सोमवार को थाने में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। रात से काम शुरू हो जाएगा। थाने में कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ये इलाके आयेंगे थाने के अंतर्गत 
 लोहियानगर थाने में मौहल्ला मोबीननगर, पहलवान नगर, नूरगार्डन, रोशनी कॉलोनी, मलिक नगर, बिस्मिल्लाह कालोनी, जामिया रेजीडेन्सी, अल्बीनगर, सैफनगर, ताज गार्डन, फातिमा गार्डन, न्यू इस्लामनगर, अलीबाग कालोनी शामिल होगी।

यह भी पढ़ें: हादसा: अच्छा भाई राम-राम! चलते हैं, थाने से डाक लेकर निकला सिपाही, रास्ते में निगल गई मौत, शव देख कांपी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जाकिर कालोनी, जाकिर कालोनी कच्ची, जाकिर कालोनी चौकी, मौ० आशियाना कालोनी, मौ० उमर नगर, अहमद नगर, रशीद अहमद इकबालनगर, चमड़ापैठ (सभी गली), हुमांयूनगर, सम्पूर्ण पुलिस चौकी बिजली बम्बा क्षेत्र, चौकी बिजली बम्बा क्षेत्र से ग्राम घोसीपुर चन्दौड़ी, हाजीपुर, काजीपुर जाहिदपुर 44वीं पीएसी, पीटीएस, रसूलनगर,  जमुनानगर भी इसी थाने के अंतर्गत आएंगे।

चौकी एल ब्लॉक क्षेत्र से मौहल्ले नाले से पश्चिम दिशा की ओर सेल टेक्स कॉलोनी, एल ब्लॉक, भूतनाथ चौराहा, सपना कालोनी और चौकी बिजलीबम्बा के क्षेत्र से ग्राम अल्लीपुर, नरहेडा, सलेमपुर थाना खरखौदा के क्षेत्र से ग्राम पीपलीखेडा, फफूडा, थाना परतापुर के क्षेत्र से ग्राम जैनपुर, बिजोट, जुर्रानपुर, चांदसारा, मौहम्मदपुरगुमी ततीना इस थानाक्षेत्र में शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें