फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में कालाबाजारी पर सहरानपुर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Apr 2020 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरानपुर
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान राशन की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देवबंद में एक डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 1 अप्रैल के अंक में राशन को लेकर कालाबाजारी और हंगामे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी गुरुवार से सुबह 6 से रात्रि 9 बजे तक राशन की दुकान खोलने के निर्देश दिए थे।

देवबंद के आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र के निर्देश पर शिवपुर में डीलर आर्य कुमार के सरकारी राशन की दुकान पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


दुकान में 28 कुंतल गेंहू व 19.5 कुंतल चावल कम पाया गया। जिस पर उन्होंने डीलर पर कालाबाजारी करने के आरोप में डीएम के आदेश पर देवबंद कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाल ने बताया कि डीलर आर्य कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें