फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, हाथापाई में दो पुलिसकर्मी चोटिल

Thu, 02 Apr 2020 10:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : ani
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में बुधवार शाम मस्जिद के बाहर कुछ लोग भीड़ के रूप में इकट्ठा हो गए। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला कर हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ा लिया।

विज्ञापन


हाथापाई और मारपीट में दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हालांकि पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बेहट पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जमालपुर गांव में मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद के बाहर खड़े छह लोगों को हिरासत में लिया, जबकि वहां खड़े बाकी लोग भाग गए। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने मारपीट की बात से इंकार किया है। बताया कि मस्जिद के बाहर खड़े लोगों को हिरासत में लेने के दौरान कुछ महिलाएं मौके पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगी थीं। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई। पांच महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
पुलिस ने जमालपुर प्रकरण में 26 लोगों के खिलाफ सोशल डिस्टेंस नहीं बनाने व राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन न करके समाज में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाने का प्रयास कर समाज को बीमार व संक्रमित करने का कार्य करने के आरोप में आईपीसी की धारा 188, 269 एवं 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें