फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, 13 लोग हिरासत में, 250 के काटे चालान, 10 वाहन किए सीज

Sat, 23 May 2020 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर पुलिस ने काटे चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। शामली जनपद में पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमने वाले 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस ने 250 वाहनों के चालान करते हुए 10 वाहनों को सीज किया गया। जबकि 120220 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

विज्ञापन


शनिवार को लॉकडाउन में पुलिस ने बाजारों में गश्त की। पुलिस ने सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के चालान व सीज करने की कार्रवाई की गई। हॉटस्पॉट क्षेत्र बड़ीआल और सलेक विहार में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने पुलिस बल के साथ गश्त किया और लोगों से घरों में रहने की अपील की। 

यह भी पढ़ें: प्रधान के बेटे की करतूत, क्वारंटीन किए गए मजदूरों को खदेड़ा, वीडियो वायरल, गांव में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जनपद में पुलिस का वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते जनपद में 250 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 10 वाहन सीज किए गए और 120200 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। 

एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। लॉकडाउन उल्लंघन से संबंधित तीन मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें