फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की उड़ा रहे धज्जियां, यहां लग रही मछली बेचने की पैठ, वायरल वीडियो से खुली पोल

Fri, 08 May 2020 01:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रात में मछेरान में पैठ लगाकर मछली बेचते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस की सेटिंग से मछेरान में मछली बेचने की पैठ लग रही है। जहां, सोशल डिस्टेंस की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बताया गया है कि एक शातिर अपराधी दिल्ली के गाजीपुर से रोज मछली लाकर मछेरान में बेच रहा है। मछली बेचने के लिए लगी पैठ की वीडियो वायरल हो रही है। यह मामला मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के मछेरान का है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बताया गया कि एक युवक दिल्ली से मछली लाकर मछेरान में पैठ लगाता है। जहां से रोज लोग मछली खरीद कर ले जा रहे हैं। आरोप है कि सदर बाजार पुलिस की साठगांठ से एक शातिर अपराधी यह पैठ लगाता है। रमजान महीने में यहां पर मछली खरीदने वालों की लंबी लाइन लग रही है। इस मामले की शिकायत युवक ने पुलिस के अधिकारियों से पहले भी की थी, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से दसवीं मौत, भाजपा महानगर अध्यक्ष के पीएसओ ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन

 
वहीं बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उक्त युवक ने वीडियो बनाई और उसे फिर वायरल कर दिया। जिससे पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जहां लॉकडाउन में लोगों को खाने का सामान लेने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, मछेरान में पुलिस व प्रशासन ने कैसे खुली छूट दे दी। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। वीडियो की जांच कर कार्रवाई होगी। एसपी सिटी इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे। अगर सदर पुलिस की भूमिका मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें