फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कोटा में फंसे 12 छात्र शामली पहुंचे, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव, 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने की दी सलाह

Mon, 20 Apr 2020 09:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन में फंसे 12 छात्र शामली पहुंचे
  • अधिकारियों के मुताबिक सभी की रिपोर्ट आई नेगेटिव
  • सभी छात्रों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन होने की सलाह दी
विज्ञापन
कोटा से शामली पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन में फंसे जनपद के 12 और छात्रों को बस से शामली लाया गया। छात्रों को एक स्कूल में रखा गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका रैपिड टेस्ट किया। अधिकारियों के मुताबिक सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में आगरा फोर्ट डिपो की बस कोटा से शामली के 12 छात्र-छात्राओं को लेकर पहले रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। इनमें आठ छात्र और चार छात्राएं हैं। इसके बाद बस रायल पब्लिक स्कूल में पहुंची और छात्रों को उतारकर चली गई। इसमें बागपत के दो और सहारनपुर का एक छात्र था। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्रों का रैपिड टेस्ट किया गया, सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया। उन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। जिले में अब तक कोटा से 17 छात्र पहुंच चुके हैं।

अपने घर आकर अब मिला सुकून
मैं कोटा में लैंडमार्क सिटी में मेडिकल की कोचिंग कर रही थी। वह पिछले साल 15 मई को कोटा गई थी। दीपावली की छुट्टी पर घर आई थी। लॉकडाउन में हॉस्टल पर सिक्योरिटी सख्त हो गई थी। किसी को हॉस्टल से बाहर जाने नहीं दिया जाता था। शाम के समय हॉस्टल की छत पर घूमने की इजाजत मिली थी, जबकि पहले छत पर जाने की अनुमति नहीं थी। बाकी सब पहले जैसा ही चल रहा था। वहां पर कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अब अपने घर आकर तो सुकून मिलेगा ही। अब घर पर रहकर पढ़ाई ही करेंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने में कोरोना की एंट्री, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक का एरिया सील
विज्ञापन


इसके अलावा कोटा से लौटी बनत की छात्रा खुशी ने बताया कि अब घर पर ही पढ़ाई करेगी। भूरा गांव के उस्मान ने बताया कि वह एमबीबीएस की कोचिंग करने पिछले साल जून में गए थे। दीपावली पर छह दिन की छुट्टी पर घर आए थे। लॉकडाउन में उन्हें हॉस्टल में खाने पीने और रहने की कोई समस्या नहीं हुई। सब कुछ पहले जैसा ही था, बस लॉकडाउन के कारण हॉस्टल से बाहर जाने पर पाबंदी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें