फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-2: बरात लेकर दूल्हे के द्वार पहुंची दुल्हन, पूरे रीति-रिवाज से बिन दहेज हुई शादी

Thu, 16 Apr 2020 01:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • श्रद्धापुरी से युवती पांच परिजनों के साथ पहुंची दूल्हे के गांव
  • लॉकडाउन बढ़ने के कारण दुल्हन पक्ष ने लिया निर्णय 
विज्ञापन
रीति-रिवाज से हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक आपने दूल्हे को ही बरात लेकर जाते हुए देखा होगा, लेकिन मेरठ में बुधवार को मामला इसके उलट दिखाई दिया। लॉकडाउन बढ़ने से शादी स्थगित होते देख दुल्हन परिवार के पांच लोगों के साथ बरात लेकर दूल्हे के द्वार पहुंच गई। इसके बाद गांव के मंदिर में रीति रिवाज से बिना दहेज के शादी संपन्न हुई। दिनभर गांव में इस शादी को लेकर चर्चा होती रही।

विज्ञापन


दौराला कस्बा निवासी सोनू अहलावत का रिश्ता चार माह पहले श्रद्धापुरी निवासी निकिता पुत्री नरेंद्र सिंह से तय हुआ था। दोनों की शादी 15 अप्रैल को होनी थी। प्रधानमंत्री ने देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन कर रखा था। ऐसे में शादी की तैयारियां को लेकर मंडप, बैंड बाजा, हलवाई आदि बुक कर लिया था, लेकिन 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की तिथि बढ़ाते हुए तीन मई कर दी। इससे दोनों ही पक्षों को शादी स्थगित होती नजर आ रही थी। इस बीच दुल्हन बुधवार को मामा, बहन, माता-पिता को लेकर दूल्हे के घर बरात लेकर पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच जिंदगी जारी, चार बराती संग आए दूल्हे राजा, मास्क लगाकर लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने मटौर-दौराला मार्ग स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर पर शादी की तैयारी की। पुजारी ने सभी रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न कराई। शादी की खास बात यह रही है कि इस शादी में कोई दहेज नहीं लिया गया। शादी को संपन्न कराने में दौराला निवासी विनोद नंबरदार, रवि चौधरी का विशेष सहयोग रहा। तय समय पर शादी होने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें