फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाली मैदान में कल शिफ्ट होगी सदर सब्जी मंडी, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर सब्जी मंडी को भैसाली मैदान में स्थानांतरित करने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार से सब्जी की सभी दुकानें यहां लगेंगी। जिससे मैदान में किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। इस पर एसडीएम सुनीता सिंह ने बुधवार को कैंट बोर्ड और पुलिस कर्मियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सब्जी विक्रेताओं की सूची जल्द ही प्रशासन को सौंप दी जाएगी। इसके बाद मैदान में निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सब्जी बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन

एसडीएम बुधवार को एसओ विजय गुप्ता और कैंट बोर्ड के सहायक अभियंता पीयूष गौतम के साथ भैसाली मैदान पहुंचीं। उन्होंने मैदान में सब्जी विक्रेताओं के प्रवेश और निकासी समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन कराना सब्जी मंडी शिफ्ट करने का मुख्य उद्देश्य है। व्यवस्था लागू होने के बाद सख्ती से उस पर काम किया जाएगा। सदर सब्जी मंडी के दुकानदारों को ही केवल मैदान में फड़ लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सभी को पास जारी होंगे। उन्होंने मंडी के विजय सोनकर, हीराचंद और शिवनाथ से जल्द सब्जी विक्रेताओं की सूची उपलब्ध कराने की हिदायत दी। कैंट बोर्ड के सहायक अभियंता पीयूष गौतम ने कहा कि सूची मिलने के बाद मैदान में पानी और सैनिटाइजेशन आदि व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बृहस्पतिवार तक हर दशा में सब्जी विक्रेताओं की सूची देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें