फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जिंदगी जारी, चार बराती संग आए दूल्हे राजा, मास्क लगाकर लिए सात फेरे

Thu, 16 Apr 2020 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मास्क लगाकर लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जरूरत बन गए लॉकडाउन के बीच जिंदगी के जरूरी काम भी खुशनुमा माहौल में चल रहे हैं। बागपत जनपद के सांकरौद गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बिटिया का विवाह हुआ। बरात पहुंची थी सरूरपुर खेड़की गांव से। खेड़की निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि उनके दोस्त विपिन शर्मा की बरात में चार बराती शामिल हुए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कोरोना ना होता तो, आज तुम दूल्हे बने होते और हम बराती, शादी टलने से हर कोई मायूस

सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए यहां रीति रिवाज से शादी हुई। विवाह समारोह में शामिल रहे जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए विवाह कराया गया है। शादी के कार्ड पहले ही बंट गए थे, लॉकडाउन के कारण सब लोगों को मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे विपिन शर्मा और दुल्हन सपना शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करना सबकी जिम्मेदारी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना होगा। अपने आसपास के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का कार्य करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें