दौराला - दौराला पुलिस ने कांवड़ियों में गुम हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर पिता को सौंपा। स्रोत :
दौराला। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार सुबह थाना दौराला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ में बिछड़ी एक बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने सराहना की।
सिवाया टोल प्लाजा के पास छोले का ठेला लगाने वाले प्रवेश कश्यप निवासी कस्बा दौराला ने सूचना दी कि उनकी बेटी वानी कांवड़ियों की भीड़ में लापता हो गई है। सूचना मिलते ही थाना दौराला पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर बच्ची की तलाश शुरू कराई। द्वितीय मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौराला गेट के पास बच्ची वानी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।