फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बहनोई ने LLB छात्र को आधी रात घर से बुलाया, सीने में गोली मारकर की हत्या, सामने आई वारदात की ये वजह

Sat, 06 Dec 2025 12:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर देर रात बहनोई ने एलएलबी छात्र केशव सोनकर को घर से बुलाकर सीने में गोली मार दी। विवाद बहन के मायके में रहने को लेकर चल रहा था। परिजनों ने दामाद व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
केशव सोनकर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट एंड रोड निवासी राधेश्याम सोनकर के बेटे एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र केशव (25) की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका अपने बहनोई फाजलपुर निवासी अंश से बहन के मायके में रहने पर विवाद चल रहा था और पहले कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता राधेश्याम ने अपने दामाद अंश उसके चार दोस्तों के नामजद और सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शुक्रवार को वेस्ट एंड पर आधे घंटे तक जाम लगाया। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: गाड़ी हटाने को कहा तो सिपाही और पिता पर हमला, विरोध पर पालतू कुत्ता छोड़कर किया घायल
विज्ञापन

 

घर से बाहर निकले ही सीने में गोली मारकर की हत्या
मृतक के पिता मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी राधेश्याम सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12.40 बजे केशव अपने मकान पर था। इसी दौरान उसके बहनोई अंश ने फोन करके उसे घर से बाहर वेस्ट एंड रोड पर बुलाया। जैसे ही वह घर के बाहर आया तो उसके सीने में गोली मार दी।

इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए। केशव गोली लगने से वही गिर गया। परिजन दौड़कर आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गंभीर घायल केशव को सुशीला जसंवत राय अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इन पर दर्ज कराई रिपोर्ट, परिजनों ने जाम किया रोड
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अस्पताल जाकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात में ही मृतक के पिता राधेश्याम ने थाना सदर बाजार में अपने दामाद अंश निवासी रोहटा रोड फाजलपुर, उसके दोस्त रोहटा रोड निवासी आयुष बंसल, हर्ष, छोटू, छोटे निवासी कासमपुर और सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वेस्ट एंड रोड पर जाम लगा दिया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में सूरजकुंड में शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था केशव, बहन ने की थी कोर्ट मैरिज
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि केशव राधेश्याम सोनकर का इकलौता बेटा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केशव की छोटी बहन टीना ने जनवरी 2025 में अंश के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव होने पर टीना अपने घर आ गई थी। वह काफी समय से मायके में ही रह रही है। इसी बात पर केशव और अंश में भी कहासुनी होती थी। आरोप है कि इसी विवाद में केशव की हत्या की गई है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गईं है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए है। मृतक के मोबाइल फोन से भी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें