फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लॉट के आवेदकों की सूची अपलोड, 11 व 12 को होगा ड्राॅ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 78 ईडब्ल्यूएस के लिए 1537 तथा 490 एलआईजी प्लॉट के लिए 3680 ने किए हैं आवेदन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं में नवंबर में हुए आवेदन के लिए 11 व 12 फरवरी को ड्राॅ होगा। बृहस्पतिवार को मेडा ने अपनी वेबसाइट एमडीए मेरठ पर आवेदकों की सूची अपलोड कर दी। ऐसे में अब घर बैठे आवेदक सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लोगों की भारी भीड़ के मद्देनजर भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) में ड्राॅ कराया जाएगा।
मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1343 प्लॉट निकाले थे। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी तब उस समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस के 78 प्लॉट के सापेक्ष 1537 आवेदन हुए, जबकि अन्य योजनाओं के 490 प्लॉट के लिए 3680 लोगों ने आवेदन किए हैं। ऐसे में 568 प्लॉट के लिए 5217 लोगों ने आवेदन किए हैं। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि 11 फरवरी को ईडब्लूएस तथा 12 फरवरी को एलआईजी के प्लॉट के लिए ड्रा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में आवेदन आए हैं, ऐसे में विक्टोरिया पार्क में ड्राॅ की तैयारी है। अफसरों के मुताबिक आरक्षण के तहत अपडेट किया जा रहा है। इसमें 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 2 फीसदी अनुसूचित जन जाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 5 फीसदी विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आरक्षण है। इसी के आधार पर ड्राॅ कराया जाएगा। आवेदकों की सूची अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें