फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ गया लिंक रोड का काम, नहीं टूटा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाले लिंक रोड का काम पिछड़ गया है। इसके लिए आशीर्वाद अस्पताल के कुछ भाग का ध्वस्तीकरण किया जाना था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए 15 अगस्त तक का समय मांगा था। अभी तक मार्ग में बाधा बने अस्पताल का पूरा क्षेत्र ध्वस्त नहीं हो सका। प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि जल्द ही ध्वस्तीकरण पूरा कर मार्ग निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग की मांग लगभग तीन दशक पुरानी है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से लोक निर्माण विभाग को लिंक मार्ग के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण लगातार चल रहा है। आशीर्वाद अस्पताल और दो दुकानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। मेडिकल स्टोर तथा शॉपिंग सेंटर की ओर से जमीन देने से इन्कार करने पर अब आशीर्वाद अस्पताल और उसके बराबर के प्लॉट से सड़क का निर्माण होना है। आशीर्वाद अस्पताल के सड़क में आ रहे भाग को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की टीम की ओर से 76 लाख रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया है।
आशीर्वाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मार्ग निर्माण के लिए अस्पताल हेतु 15 अगस्त तक का समय लिया गया था। अब प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण मार्ग का निर्माण काफी विलंब से चल रहा है। उनका कहना है कि अब अस्पताल प्रबंधन की ओर से समय बढ़ाने की लिए सिफारिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें