फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरधना पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया और 25 हिस्ट्रीशीटरों को शांतिभंग की धारा में चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में कुल 45 हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं। इनमें से 25 हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ हिस्ट्रीशीटर बीमार या अनुपस्थित मिले हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र में पैदल गश्त और निगरानी को और अधिक तेज किया गया है। पुलिस द्वारा यह अभियान नियमित रूप से आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें