फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक मार्ग: अफसरों को जगाने के लिए किया संकीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक मार्ग: अफसरों को जगाने के लिए किया संकीर्तन
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए लिंक मार्ग की मांग कर रहे लोगों ने रविवार को शंभूनगर के बाहर धर्मकांटे पर धरना दिया। जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए महिलाओं ने संकीर्तन किया। स्थानीय पार्षद पूनम और भाजपा नेता सुनील अग्रवाल ने धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि लिंक रोड जरूर मिलेगी। लिंक रोड आंदोलन समिति मांग की है कि चुनाव आचार सहिता से स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन

लिंक रोड के लिए रोहटा रोड और बागपत रोड की 40 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग शंभूनगर, मधुबन कालोनी, महावीर नगर, गुरुनानक नगर के लोग आंदोलन कर रहे हैं। पिछले सप्ताह डीएम के निर्देश पर एमडीए, पीडब्लूडी और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने सैन्य अधिकारियों को साथ लेकर लिंक रोड के लिए भूमि का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण रिपोर्ट से लोग संतुष्ट नहीं हैं। नाराज लोगों ने रविवार को शंभूनगर के बाहर धरना शुरू कर दिया। महिला अनीता अग्रवाल, मीता गोयल, रेखा गर्ग, नरेश शर्मा, सोना शर्मा, ललित अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, रमेश चंद गुप्ता, महेश गोयल, मुकेश बंसल, राजेन्द्र सिंह, विनोद सिरोही, गौरव चौधरी, अमित जिंदल, रेखा वाधवा, विजय चौधरी आदि ने जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए संकीर्तन किया। इस दौरान लोगों ने लिंक रोड की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। धरना स्थल पर लगाए गए बेनरों पर लिंक रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें