फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचली बुजुर्ग में मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान, सामान के साथ जेवरात व नकदी भी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचली बुजुर्ग में मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान, सामान के साथ जेवरात व नकदी भी जली
विज्ञापन

सरूरपुर। पांचली बुजुर्ग गांव में रविवार सुबह एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। इससे घर का सभी सामान जलकर राख हो गया। आग में जेवरात व लगभग 55 हजार की नकदी भी जल गई। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।
रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव पांचली बुजुर्ग निवासी हमीद पुत्र वहीद के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते थोड़ी देर में मकान के अंदर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन करंट की चपेट में आने के डर से ग्रामीणों की हिम्मत नहीं पड़ी। इसके चलते पल भर में घर में रखा तमाम फर्नीचर, कपड़े, अलमारी, कूलर, फ्रिज व टीवी जलकर राख हो गए, जबकि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 55 हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गए। सूचना देकर मेरठ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि लगभग 10 लाख का सामान, नकदी व जेवरात जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री फारूख हसन की सूचना पर तहसील से रजिस्टार कानूनगो अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी। वहीं, आग लगने की घटना से तबाह हुआ परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। आग से मकान की छत भी ढह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें