लाइनमैन के सहकर्मियों ने बताया कि राकीब, हमेशा की तरह ऊंचे खंभे पर चढ़कर बिजली मरम्मत का कार्य कर रहा था, लेकिन इस बार ऊपर तारों ने नहीं, तकदीर ने झटका दे दिया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से राकीब खंभे पर ही लटक गया। ऐसा दृश्य कि देखने वालों की भी रूह कांप उठे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा उपकरणों की कमी या लाइन में पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद न होना इस हादसे का कारण हो सकता है। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य लाइनमैन और कर्मियों ने राकीब को खंभे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा