फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ चल तेरे इश्क में पड़ जाते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विक्टोरिया पार्क में आयोजित मेरठ महोत्सव में सोमवार रात गायिका नीति मोहन ने सुरों का जलवा बिखेरा। उन्होंने इंडियन क्लासिकल के साथ रीमिक्स गीत मेरठ चल तेरे इश्क में पड़ जाते हैं...गाया तो तालियां गूंज उठीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। इसके बावजूद दर्शकों ने अपनी सीटें नहीं छोड़ीं। युवाओं में सबसे अधिक जोश नजर आया। नीति मोहन ने नारी है सबपे भारी...गीत की प्रस्तुति के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

नीति मोहन ने मेरठ की धरा को प्रणाम किया। उन्होंने कहा युवाओं में बहुत अधिक जोश दिख रहा है। इसके बाद उन्होंने सुर्ख वाला, सोज वाला, इश्क वाला लव गीत सुनाकर सभी में रोमांच भर दिया। सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर साथ-साथ गीत गुनगुनाए।
उन्होंने बच्चों के लिए गीत तू है तो सांस आती है, तू है तो डर नहीं लगता...की प्रस्तुति से सभी के दिल को छू लिया। चेहरा तेरा, रब वरगा ए गीत ने भी छाप छोड़ी। वहीं, नैनों वाले ने छेड़ा मन का चैन गीत पर भी देर तक तालियां बजतीं रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाई उत्तर प्रदेश की झलक
कार्यक्रम में मल्लू सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश का स्वरूप दर्शाया। मैं उत्तर प्रदेश हूं अपना हाल बताने आया हूं...गीत के मंचन और नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मंचन में श्रीराम और श्रीकृष्ण के संदेश के साथ भारत माता की भी झलक रही। वहीं, जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा...गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही लेजर शो के बीच ही देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा अजराड़ा घराने के उस्ताद अकरम खान ने तबले पर प्रस्तुति दी। अविनाश ने गायन किया। राग देश से प्रस्तुति शुरू हुई। आजम अहमद गिटार और ललित सिसोदिया सितार पर रहे। जिला जज रजत सिंह जैन ने अकरम खान की टीम को सम्मानित किया।
..ब्रास बैंड टीमों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा
अहमद नगर ब्रास बैंड अशोक बैंड की टीम ने यूपी में हम फिर से भगवा लहराएंगे और मेरा कर्मा तू गीत पर प्रस्तुतियों से रोमांचित कर दिया। लालकुर्ती से गोलचा बैंड की टीम ने प्रस्तुति दी। दीपक बैंड की टीम ने साउंड सिस्टम के अनूठी पेशकश दी। श्री पंजाब बैंड आगरा ने संदेशे आते हैं..और नादिर अली कंपनी के फैज आफताब ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। अशोक ब्रास बैंड अहमद रोड को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
साहित्य लोक ने कराया कवि सम्मेलन
अखिल भारतीय साहित्य लोक संस्था ने कवि सम्मेलन कराया। सुशील कंसल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार गुप्ता रहे। दिल्ली से रजनी सिंह, हापुड़ के डॉ. डीके गर्ग, हास्य कवि शांति स्वरूप अनाड़ी, वीर रस के चंद्रशेखर मयूर, सुल्तान सिंह सुल्तान सहित अन्य कवियों ने हास्य एवं वीर रस की कविताएं प्रस्तुत कीं। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कवियों एवं अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी गोयल, अमरीश गुप्ता, यश गोयल, राकेश गुप्ता, यश पाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, उमेश कुमार रहे।

शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण के दौरान राजकीय स्कूल जाटल में एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें