फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मांगों के लिए लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन, पांच अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
सरधना। तहसील में एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा सरधना के तत्वावधान में शनिवार को लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि पांच अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे लेखपालों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के लेखपाल लंबे समय से अतिरिक्त कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित स्थानांतरण, पदोन्नति, विभागीय परीक्षा परिणाम और भत्तों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, नव नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम एवं प्रमाणपत्र घोषित करने, स्टेशनरी, यात्रा एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करने तथा ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। अनावश्यक अतिरिक्त कार्यों से मुक्त किए जाने की भी मांग उठाई गई। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने ज्ञापन प्राप्त कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारी और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें